
Vision Live/ Greater Noida
भाजपा महिला मोर्चा गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय हथकरघा (दिवस उत्सव) कार्यक्रम के अंतर्गत हथकरघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्षा और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य दीदी थी, उनके साथ में क्षेत्रीय अध्यक्षा (पश्चिमी क्षेत्र) वर्षा कौशिक भी रहीं।

वर्षा दीदी और प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने हथकरघा और हस्तशिल्प पर अपने विचारों को व्यक्त किया तथा हस्तशिल्प से जुड़ी बहनों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने उन बहनों को सम्मानित भी किया जो किसी न किसी हस्तशिल्प उद्योग से जुड़ी हुई है या जो छोटा उद्योग या हस्तशिल्प का कार्य अपने घरों में करती हैं, उन्हें इस कार्य को करने के लिए प्रोत्साहन भी दिया तथा उन्हें प्रेरणा के रूप में प्रशस्ति पत्र भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गौतमबुद्धनगर रजनी तोमर ने की, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव रही। कार्यक्रम दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती आशा शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित, बिसरख मण्डल, दादरी नगर मण्डल,दादरी देहात मण्डल, जारचा मण्डल की अध्यक्ष अपनी बहनों के साथ उपस्थित रहीं। जिले की बहनों में शांति सिंह, लता दूबे, डॉक्टर संगीता रावल, पूनम सिंह, आशा शर्मा, मुकेश भाटी, गायत्री तिवारी, अरुणा शर्मा, साधना शिशोदिया, राजबाला, रीना राघव आदि बहने उपस्थित थीं।