
विजन लाइव/बुलंदशहर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बुलंदशहर के नेतृत्व में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह थे। साथ ही इस ’आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि मांडलिक संगठन मंत्री मेघराज भाटी, अनिल सिसोदिया जिलाध्यक्ष भाजपा बुलंदशहर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति अंतुल तेवतिया, विधायक संजय शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज, विधायक देवेंद्र लोधी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित मांडलिक संगठन मंत्री मेघराज भाटी, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिलामंत्री गजन भाटी एवं संरक्षक अशोक शर्मा ने पुरानी पेंशन सहित सभी मांगों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखते हुए अपने अधिकार व मांगो को संसद और विधान मंडल में रखने की मांग की।