श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दनकौर में भी दीपावली जैसा माहौल

रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों को वितरण किया
रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों को वितरण किया

भारत देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय-अनिल गोयल

पुस्तकों को वितरण किया और मिठाई बांटी
पुस्तकों को वितरण किया और मिठाई बांटी

भाजपा  लघु  उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने अपने प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों को वितरण किया और मिठाई बांटी

 

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में अनुष्ठानों का दौर जारी है। कंही अखंड रामायाण का पाठ तो कंही सुदर कांड और कहीं कलश यात्रा तो कहीं भजन कीर्तन के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। रात्रि में दीपक जला कर दीपावली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर के प्राचीन ऐतिहासिक दनकौर कसबे में भी दीपावली जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। दनकौर के लंबा बाजार में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को दीपावली के पर्व जैसा सजा रखा है। इस मौके पर भाजपा  लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने अपने प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों का वितरण किया और मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।

सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों का वितरण करते
सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों का वितरण करते

सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों का वितरण करते हुए भाजपा  लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि भारत देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या, दिल्ली सहित सीमापार नेपाल का जनकपुर में भी उत्सव का माहौल है। हर ओर जगमग दीए देखकर मानो लग रहा असली दिवाली अब आई है। अयोध्या, दिल्ली समेत पूरा देश दिवाली मना रहा है। भाजपा नेता वेदप्रकाश तायल ने कहा कि अयोध्या नगरी सहित पूरा देश भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अब दिवाली मना रहा है। देश में लोग दीए जलाकर राम के आने का उत्सव मना रहे हैं। 12 नवंबर के बाद 22 जनवरी को एक बार फिर पूरा भारत देश दीयों से रोशन हो गया है। हर तरफ दिवाली वाला माहौल है।

भाजपा  लघु प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल
भाजपा  लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल
प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों को वितरण किया
प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान भंडार पर सुंदर कांड का पाठ किए जाने के लिए पुस्तकों का वितरण किया

कर्नल शर्मा ने कहा कि राम के आने के बाद शाम होते ही अयोध्या नगरी के साथ दनकौर नगरी भी दीयों के प्रकाश से जगमग हो गई है। यहां दीवाली ठीक उसी तरह मनाई जा रही है जैसे 14 साल के वनवास के बाद राम के अयोध्या लौटने पर मनाई गई थी। इस मौके पर अनिल गोयल, वेदप्रकाश तायल, हाजी रहीस अहमद नियाजी, निरलेप गोयल, विभोर तायल, कर्नल शर्मा, पवन कौशिक, आशु, राहुल गोयल आदि गणमान्यजन और रामभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Translate »