

ऐसी भी आत्माएं होती हैं जिन्हें जीते जी कोई याद नही करता और ऐसी भी महान आत्माएं होती हैं जिन्हें युगो युगों तक जरूर याद किया जाता हैः स्वामी कर्मवीर जी महाराज

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र गांव मकोडा में आर्यवीर दल के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी के पिता महाशय श्योराज सिंह आर्य की पुण्य तिथि पर गायत्री यज्ञ के साथ ही संस्कारविधि पुस्तक का विमोचन किया गया। योग गुरू स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने प्रवचनों में कहा कि आत्मा अजर अमर है, बस शरीर नष्ट होता है। उन्होंने कहा कि महाशय श्योराज सिंह आर्य के निधन को एक वर्ष पूर्ण हुआ है, इसलिए वह पुण्य आत्मा 9 माह गर्भ में रहने के बावजूद महज 3 महीने के बच्चे के तौर पर जरूर किसी माता का दुग्धपान कर रही होगी। सांस्कारिक जीवन में मनुष्य की पहचान कर्म और संस्कारों के जरिए होती है। ऐसी भी आत्माएं होती हैं जिन्हें जीते जी कोई याद नही करता और ऐसी भी महान आत्माएं होती हैं जिन्हें युगो युगों तक जरूर याद किया जाता है।






आचार्य कर्ण सिंह, महेंंद्रपाल सिंह, देवमुनि, अलका आर्य आदि आर्य विद्वानों ने भी अपने विचार रखे। पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र डाढा, अजित सिंह दौला, बलवीर सिंह आर्य, धर्मवीर सिंह आर्य, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, डा0 विकास जतन प्रधान, कृष्ण नागर, लोकेश भाटी, मनवीर नागर, मुकेश नागर एडवोकेट, अनिल भाटी, सरदार मंजीत सिंह, पंडित शिव कुमार आर्य, प0 महेंंद्र कुमार आर्य, पंडित मूलचंद प्रधान, प0 धर्मवीर आर्य, हरेंद्र भाटी आदि राजनीति, शिक्षा और समाज से लोगों ने कार्यक्रम में पहुंच कर गायत्री यज्ञ में आहूति देते हुए शांति पाठ में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बिजेंद्र सिंह आर्य और कमल सिंह आर्य ने किया। आर्यवीर दल के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी और उनके ज्येष्ठ भ्राता आर्य राजेश भाटी ने कार्यक्रम में पधारे लोगों का आभार व्यक्त किया।