दादरी विधानसभा क्षेत्र की विकास उपलब्धियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश किया

विकास उपलब्धियों को लेकर विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने प्रेस वार्ता के दौरान रिपोर्ट कार्ड पेश किया

दादरी विधानसभा क्षेत्र की विकास उपलब्धियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश किया

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु महासंपर्क अभियान कार्यक्रम में दादरी विधायक बोलेः-

Vision Live/ Greater Noida

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु महासंपर्क अभियान की कडी में दादरी विधानसभा क्षेत्र की विकास उपलब्धियों को लेकर विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने प्रेस वार्ता के दौरान रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता के बीच विकास की किरण तेजी से पहुंच रही है।

केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता के बीच विकास की किरण तेजी से पहुंच रही है

उन्होंने कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में ताक़तवर शक्तिशाली, समृद्धिशाली देश के रूप में उभरा हैं। ग़रीब मज़दूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए काम हुए हैं। ग़रीबों के लिये आयुष्मान भारत योजना, जन धन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, उद्यमी बैंक ऋण योजना, स्टार्टप योजना, महिला उद्यमी योजना आदि सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकारें संचालित कर रही हैं, जिनसे देश की जनता को लाभ हो रहा है। जनता के लिए किए गए कार्यों के बल पर फिर तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनेगी और इन छह वर्षों में अभूतपूर्व ऐतिहासिक 711 करोड़ के काम दादरी विधानसभा में हुए हैं, जिनमे एक लाइब्रेरी, स्कूल, कॉलेज, सड़क, नाली आदि पर ख़र्च किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को दूर करना है। इस मौके पर प्रेस वार्ता में ज़िलाध्यक्ष विजय भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, विजय गौतम, अनिता गौतम, राजू भाटी, राजू शर्मा, हरीओम् शर्मा, ईश्वर भाटी, दीपक नागर, नरेन्द्र शर्मा, हरजीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×