
Vision Live/Greater Noida
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा कक्षा I -II के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भारत के ऐतिहासिक परिदृश्य में पारंपरिक शिल्प , सभ्यता और संस्कृति के महत्व के बारे में शिक्षित करना था और भारतीय इतिहास में सभ्यता और संस्कृति के योगदान पर ध्यान केंद्रण करना था। संग्रहालय के भ्रमण से विद्यार्थियों ने जाना कि कैसे वास्तव में, संग्रहालय पुरानी कलाकृतियों, मूर्तियों, वस्तुओं, इतिहास आदि का भंडार होते हैं, इनको देखकर हम इतिहास का गहन ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।


संग्रहालयों में विभिन्न कलात्मक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या वैज्ञानिक महत्व की कृतियों और अन्य वस्तुओं का संग्रह की जानकारी हासिल की ।विद्यार्थियों को इस भ्रमण में जाकर बहुत ज्ञानवर्धक जानकारियाँ प्राप्त हुई और विषय के प्रति उनकी रूचि में वृद्धि हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेनु सहगल ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों को वास्तविक ज्ञान की अनुभूति प्राप्त होती है और शिक्षा के प्रति रुचि जागृत होती है, हमारा विद्यालय ऐसे ही तरह- तरह के शैक्षिक भ्रमण करवाता रहता है।