कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर दो सोसाइटियों पर 25 हजार का जुर्माना, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती जारी

 

Vision Live/ Greater Noida
स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डर्स एरिया की दो सोसाइटी—सिल्वर ओक और जल शक्ति विहार—पर 25,400 रुपए का जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत की गई।

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि निरीक्षण का नेतृत्व स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश अधाना ने किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि दोनों सोसाइटीज में कूड़े का उचित प्रोसेसिंग नहीं की जा रही थी। इस पर हर सोसाइटी पर ₹12,700 का जुर्माना लगाया गया है, जिसे तीन कार्यदिवस के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से अपील की है कि वे ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन करें और ग्रेटर नोएडा को एक स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Translate »