“न्याय की नींव पर विश्वास: न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान का गौतमबुद्धनगर न्यायालय में व्यापक निरीक्षण”

 


🔹 नवनिर्मित परिवार न्यायालय भवन का अवलोकन, कार्यदायी संस्था को दिए दिशा-निर्देश

🔹 समस्त न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में न्यायिक प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट मंतव्य

🔹 वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, न्याय के साथ प्रकृति की भी चिंता


✍️ मौहम्मद इल्यास -“दनकौरी” /गौतमबुद्धनगर
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति (गौतमबुद्धनगर) राजेश सिंह चौहान ने आज जिला न्यायालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला जज मलखान सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति के स्वागत में अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सहयोग किया।

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने नवनिर्मित परिवार न्यायालय भवन का गहन अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता, सुविधाएं और समयसीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात दीवानी न्यायालय परिसर के कोर्ट रूम सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया। इस निरीक्षण में भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण उपरांत न्यायमूर्ति चौहान की अध्यक्षता में न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य भी सम्मिलित हुए। बैठक में न्याय व्यवस्था की मजबूती और जनहित में त्वरित न्याय की दिशा में सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया गया।

अंत में न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने दीवानी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन पदाधिकारी, प्रशासनिक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, तथा न्यायालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy