चतुर्वेद शतकम यज्ञ में आहुति देते हुए अमर बलदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा ,गौतमबुद्धनगर में 62 वें वार्षिक सम्मेलन में चतुर्वेद शतकम यज

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर 

आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा ,गौतमबुद्धनगर में 62 वें वार्षिक सम्मेलन चतुर्वेद शतकम यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह और साथी क्रांतिकारियों बलिदान को लेकर बलिदान दिवस सम्मेलन और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। चतुर्वेद शतकम यज्ञ आहुति देते हुए अमर बलदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संध्या काल में मुख्य यजमान के रूप में विपिन शर्मा और मेधा शर्मा दंपति रहे। इनके साथ ही आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लीना आर्य भी यजमान के रूप में उपस्थिति रहीं। प्रमुख रूप से आहुति देने वालों में आर्य समाज सूरजपुर के प्रधान पंडित मूलचंद आर्य, महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष पंडित शिवदत्त आर्य, आर्य समाज सूरजपुर के पूर्व प्रधान पंडित महेंद्र कुमार आर्य उपस्थित रहे। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में स्वामी प्राण देव जी गुरुकुल मुर्शदपुर जबकि वेदपाठी नवनीत शास्त्री और प्रदीप शास्त्री रहे। हरियाणा से आए दुलीचंद आर्य ने कविता की प्रस्तुति देते हुए लोगों का मन मोह लिया। भजन गायक विनोद आर्य और ओमप्रकाश फ्रंटियर ने अपनी सुरीली आवाज से प्रस्तुति देते हुए लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

बहन ज्योति आर्य (जयपुर) महाशय कैलाश कर्मठजी (कोलकाता) विष्णुमित्र विद्यार्थी (बिजनौर), आचार्य करण सिंह( नोएडा) हरेंद्र कुमार आर्य व्यायाम शिक्षक ने भी उपदेशों में वेदों के पठन-पाठन और आर्य समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश आर्य और एडवोकेट देवेंद्र सिंह आर्य का पटका पहनाकर और महर्षि दयानंद सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर की ओर से उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथिगणो का भी पटका पहनाकर व महर्षि दयानंद सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर स्वामी रामानंद सरस्वती, नित्यानंद सरस्वती, देवव्रत आर्य,  सूरजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा, रमेश आर्य, करण आर्य, लोकेश आर्य, पंडित शिवकुमार आर्य,  अनिल शर्मा,भगत सिंह आर्य ,भूदेव शर्मा, रविंद्र आर्य, राजकुमार शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा ,चौधरी ब्रह्मपाल आर्य, रामजस आर्य , लक्ष्मी नारायण सिंघल,  मिंटू मदान,मास्टर यशपाल आर्य, राहुल आर्य ,शिवम शास्त्री ,अतुल शर्मा सीए, किताब सिंह आर्य, हरी शर्मा, सुनील शर्मा, अमन आर्य आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×