
मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/सूरजपुर
गौतमबुद्धनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, कलेक्ट कंपाउंड सूरजपुर की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व बार अध्यक्ष चौधरी जयपाल सिंह भाटी एडवोकेट के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर बार की मजबूती और एकता का संदेश दिया।

घोषित परिणामों के अनुसार, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष: मनोज कुमार नागर एडवोकेट
- उपाध्यक्ष: जोगेंद्र सिंह उपाध्याय एडवोकेट
- सचिव: महेंद्र सिंह एडवोकेट
- सह सचिव: देवेंद्र प्रभाकर एडवोकेट
- कोषाध्यक्ष: सत्यदेव सिंह भाटी एडवोकेट

अध्यक्ष मनोज नागर एडवोकेट ने अधिवक्ता समुदाय की आवाज को बुलंद करने और अधिवक्ता हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान, सुविधा और संगठनात्मक मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि बार और बेंच के मध्य समन्वय, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान की भावना को और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे संगठन के हर सदस्य की बात को गंभीरता से सुनेंगे और समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाएंगे।
सचिव महेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि कार्यकारिणी की यह टीम पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करेगी तथा अधिवक्ताओं को एक संगठित मंच प्रदान करेगी।

प्रमुख प्राथमिकताएं और संकल्प:
- कलेक्ट कंपाउंड परिसर की समुचित सफाई व सौंदर्यीकरण।
- बार–बेंच समन्वय को नई ऊंचाई पर ले जाना।
- लाइब्रेरी को समृद्ध बनाना और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना।
- बार रूम को आधुनिक और उपयोगी स्वरूप देना।
- युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण।
- जरूरी अधिवक्ता हित के निर्णयों को त्वरित क्रियान्वयन देना।
- सूरजपुर से डाढ़ा स्थित सदर तहसील तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना।
- सब-रजिस्टार एवं एडीएम (एल.ए.) कार्यालय को सूरजपुर कलेक्ट्रेट में स्थानांतरित करने के लिए प्रशासनिक पहल।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अधिवक्ता समुदाय को बड़ी अपेक्षाएं हैं। बार परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और संगठनात्मक सक्रियता का नया अध्याय प्रारंभ होने की आशा जताई जा रही है।