
ईंट भट्ठा मालिकों का शोषण और उत्पीडन कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगाः- ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट

अखिल भारतीय ईंट व टाईल्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट का ग्रेटर नोएडा में अभिनंदन समारोह संपन्न
मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा
ईंट भट्ठा मालिकों को कभी पॉल्यूशन तो कभी मिट्टी खनन और कभी पर्यावरण के नाम पर प्रताडित किया जाता रहा है। जब कि ईंट भट्ठा व्यवासय कुटीर उद्योग की श्रेणी में आता है और जिससे एक बडे तबके को रोजगार मिलता है। ईंट भट्ठा मालिक सरकार और न्यायपालिका के सभी नियमों कायदों और आदेशों का भलि प्रकार से पालन कर रहे हैं। यह बात अखिल भारतीय ईंट व टाईल्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान की कही। गौतमबुद्धनगर ईंट निर्माता समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय ईंट व टाईल्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट का ग्रेटर नोएडा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ईंट व टाईल्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट ने साफ किया कि भट्ठों मेंं पकी हुई लाल ईंट की उम्र ज्यादा लंबी होती है। प्राचीनकालीन मेंं बनी हुई कई इमारतें पुलों में लाल ईंट की डाट की कला आज की बनी हुई इमारतों को मात दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लाल ईंटों के प्रयोग को कम करने की साजिश में लगी हुई। जब कि ब्लॉग आदि इमारतों में कुछ समय टिक पाते हैं। उन्होंनें कहा कि पॉल्यूशन के नाम पर कई तरह के ऐसे नियम ईंट भट्ठा मालिकों पर थोपे जा रहे हैं जिससे यह व्यवसाय चौपट होता जा रहा है। जब कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकडे बताते हैं कि ईंट भट्ठा के अलावा प्रदूषण के बडे कारक यातायात, औद्योगिक परिवेश से उत्पन्न वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि देश भर के ईंट भट्ठा मालिकों का शोषण और उत्पीडन कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। ईंट भट्टा मालिकों के कल्याण के लिए भी सरकार को एक नीति बनानी ही होगी। अखिल भारतीय ईंट व टाईल्स महासंघ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक विजय गोयल, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व शामली जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, बागपत जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अमारोहा जिलाध्यक्ष सरदार गुरेंद्र सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह, अमरोहा महामंत्री हरीश वीर सिंह, मुज़फ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राकेश डागर, महामंत्री शमशाद अहमद आदि वक्ताओं ने भी समारोह को संबोधित किया।


गौतमबुद्धनगर ईंट निर्माता समिति के महामंत्री रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश कुमार सिंघल, वरिष्ठ सदस्य मनीष सिंघल ने अतिथिगणों का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंंट कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम विभिन्न संगठनों से जुडे ओमप्रकाश नेताजी, जनार्दन भाटी, श्री निवास आर्य, अनीत कसाना, आर्य देव मुनि , आर्य वीरेश भाटी, कमल सिंह आर्य, बिजेंद्र सिंह आर्य, आर्य सागर खारी, जगतपाल भाटी एडवोकेट और पूर्व बार अध्यक्ष रामशरण नागर एडवोकेट, इंद्रवीर सिंह भाटी एडवोकेट, प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।