
सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में रविवार को एक बैठक आहूत की गई और सूरजपुर विकास समिति का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नामों की घोषणा कर दी गई


विकास से लेकर हर जनता की सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगाः अतुल शर्मा
मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर जिला मुख्यालय सूरजपुर विकास को लेकर अछूता है। क्षतिग्रस्त रास्ते, कीचड से बजबजाती हुई नालियां, गंदगी के अंबार और अनियमित बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नही मिल पा रही है। जब एक जिला मुख्यालय स्तरीय कसबा अथवा नगर को सरकारी हॉस्पिटल, डिग्री कॉलेज, पशु चिकित्सालय आदि सुविधाआेंं से लैस होना चाहिए। मगर यहां हकीकत कुछ ओर ही है सरकारी हॉस्पिटल खुद बीमार है, जिला हॉस्पिटल यहां होना चाहिए मगर कोसो दूर नोएडा मेंं हैं। डिग्री कॉलेज क्या यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तक नही है। कन्या इंटर कॉलेज की मांग को लेकर गत वर्ष के दौरान सूरजपुरवासियों ने अंदोलन किया था, तब कॉलेज देना तो दूर गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने दमन चक्र चलाते हुए कई लोगों को जेलों में ठूंस दिया था।

यदि सूरजपुर के विकास की बात की जाए तो यहां ग्राम पंचायत हुआ करती थी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के गांवों की ग्राम प्रधानी खत्म होने के साथ ही यहां की ग्राम प्रधानी भी जाती रही। वैसे इतिहास के झरोंखे में जाकर देखें तो यहां कांजी हाउस, पुराना बाजार, जिला पंचायत, थाना, कोट तक सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनो के पुराने अवशेष देखे जाते रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि आजादी से पूर्व यह वास्तव में एक कसबा स्तरीय शहर रहा है। जैसे ही यहां गौतमबुद्धनगर जिला बना, सूरजपुर जिला मुख्यालय हो गया। मगर विकास के मामले में आज भी कोसो दूर है। विकास की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्रधिकरण के पास है, मगर सूरजपुर एक मलिन बस्ती बन कर रह गई है। विकास और बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए अब यहां के लोगों ने कमर कस ली है। सूरजपुरवासियों ने सूरजपुर विकास समिति गठित कर संकल्प जताया है कि विकास से लेकर हर जनता की सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में रविवार को एक बैठक आहूत की गई और सूरजपुर विकास समिति का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नामों की घोषणा कर दी गई।


इनमें सूरजपुर विकास समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सीए अतुल शर्मा को दी गई। जब उपाध्यक्ष के तौर पर प्रेमवीर शर्मा और राजपाल कपासिया को दायित्व दिया गया। महामंत्री के रूप में अजित कपासिया, महेश शर्मा, हरिप्रकाश दीक्षित, दर्शन नेगी और उप महामंत्री के तौर पर राकेश भाटी, अतुल कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार सचिव के तौर पर जितेंद्र शर्मा और मानकचंद शर्मा व कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा तथा मीडिया प्रभारी मौहम्मद इल्यास को दायित्व प्रदान किए गए।

सूरजपुर विकास समिति के नवनिर्वाचित अतुल शर्मा (सीए) ने कहा कि सूरजपुर विकस समिति साफ सफाई, अनियमित बिजली आपूर्ति, टूटी हुई नालियों और रास्तों को बनवाने जैसे मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और कसबावासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाना मूल उद्देश्य होगा।
सूरजपुर विकास समिति के अध्यक्ष अतुल शर्मा का स्वागत किया
सूरजपुर में जगह जगह सूरजपुर विकास समिति के अध्यक्ष अतुल शर्मा (सीए) का स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सत्यपाल शर्मा के कैंप कार्यालय पर सूरजपुर विकास समिति के अध्यक्ष अतुल शर्मा (सीए) पहुंचे तो उनका भगवान श्री राम का पटका पहना और मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सत्यपाल शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य, बूथ अध्यक्ष मानकचंद शर्मा, सूरजपुर विकास समिति के उपाध्यक्ष प्रेमवीर शर्मा और दिलीप सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।