सपा ने नहले पर दहला दे माराः- डा0 महेंद्र नागर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी

डा0 महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी
डा0 महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी

डा0 महेंद्र नागर के सपा प्रत्याशी घोषित होते ही डा0 महेश शर्मा से हिसाब चुकता करने के मूड में है, गुर्जर समुदाय

डा0 महेश शर्मा से हिसाब चुकता
डा0 महेश शर्मा से हिसाब चुकता

पिछले लोकसभा चुनाव में भी गुर्जर समुदाय डा0 महेश शर्मा से बेहद नाराज दिखाई दिया था। गुर्जर समुदाय का सीधा आरोप था कि डा0 महेश शर्मा ने  शब्द विशेष बोलते हुए गुर्जर समुदाय को ठेस पहुंचाई हैं। आखिर डा0 महेश शर्मा ने खेद प्रकट करते हुए किसी तरह गुर्जर समुदाय को मनाया था

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान होते ही इंडिया गठबंधन ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा ने इस बार यहां से गुर्जर बिरादरी के डा0 महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे गौतमबुद्धनगर में गुर्जर बनाम ब्राह्रमण पर चुनाव टिक गया है। हालांकि अभी बसपा और उसके गठबंधन दलों से भी प्रत्याशी उतारा जाएगा। लेकिन इस बार यहां पर मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच होता हुआ दिख रहा है। इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा ने नहले पर दहला दे मारा है, भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा की काट के तौर पर चिकित्सक समुदाय से और पुराने कांग्रेसी डा0 महेंद्र नागर के चुनाव मैदान में आते ही यह चुनाव पूरी तरह जातियता पर आकर टिक गया है। डा0 महेंद्र नागर सपा से पहले कांग्रेस में ही हुआ करते थे और यहां तक वे दो बार तो गौतमबुद्धनगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तक रह चुके हैं। इस लिहाज से डा0 महेंद्र नागर को कांग्रेसियों का भी साथ मिलेगा। डा0 महेंद्र नागर, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी गांव से आते हैं और व्यवसायिक रूप से गाजियाबाद में हॉस्पिटल संचालित हैं। शनिवार को चुनाव आयोग ने जैसे तारीखों का ऐलान किया इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फौरन ही गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में डा0 महेंद्र नागर के नाम की घोषणा लखनऊ से करते हुए नहले पर दहला मार दिया।

गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र
गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र

इससे पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने गौतमबुद्धनगर सीट के सभी प्रमुख दावेदारों से मुलाकात की थी। साथ ही गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में सक्रिय समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए थे कि गौतमबुद्धनगर सीट पर जिसे भी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाएगा उसे पूरी शक्ति लगाकर चुनाव जितवाने का काम करना है।

डा0 महेश शर्मा
डा0 महेश शर्मा

इस तरह आज सपा ने डा0 महेन्द्र नागर को गौतमबुद्धनगर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर गौतमबुद्धनर लोकसभा सीट पर भाजपा अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। भाजपा ने एक बार फिर यहां से अपने वर्तमान सांसद डा0 महेश शर्मा पर दाव लगाया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर ही नहीं पूरे उप्र में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी का चुनावी गठबंधन है। इस गठबंधन के तहत गौतमबुद्धनगर की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। इसका साफ मतलब है कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस मिलकर भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। गौतबुद्धनगर के पहले सांसद सुरेंद्र नागर के बाद यहां पर डा महेश शर्मा ही सासंद चुने जाते रहे हैं। डा0 महेंद्र नागर के सपा का प्रत्याशी घोषित होते ही इस बार गुर्जर समुदाय अपना हिसाब चुकता करने के मूड में दिखाई देने लगा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी गुर्जर समुदाय डा0 महेश शर्मा से बेहद नाराज दिखाई दिया था। गुर्जर समुदाय का सीधा आरोप था कि डा0 महेश शर्मा ने  शब्द विशेष बोलते हुए गुर्जर समुदाय को ठेस पहुंचाई हैं। आखिर डा0 महेश शर्मा ने खेद प्रकट करते हुए किसी तरह गुर्जर समुदाय को मनाया था। इस बार गौतमबुद्धनगर में आगामी 26 अप्रैल-2024 को वोट डाले जाएंगे और इस तरह यहां का चुनाव दूसरे चरण में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×