कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर सोसायटी पर ₹36 हजार का जुर्माना

       Vision Live / ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर पाई स्थित एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी और सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित पारस प्लैटिनम सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन की जांच की।

जांच के दौरान एल्डिको ग्रीन मीडोज में कचरे का निस्तारण लगभग सही पाया गया, लेकिन पूर्व में लगाए गए जुर्माने की राशि अब तक जमा नहीं की गई थी। इस पर प्राधिकरण ने सोसाइटी प्रबंधन को 7 दिन के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए।

वहीं पारस प्लैटिनम सोसाइटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के उल्लंघन पर ₹36,000 का जुर्माना लगाया गया। टीम ने सोसाइटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (AOA) को कूड़े के सही निस्तारण के लिए जागरूक किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने अपील की है कि सभी सोसायटी प्रबंधन अपने परिसर में कूड़े का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Translate »