
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के तत्वाधान में पांचवे दिन श्रीमद् भागवत कथा
कथावाचक साध्वी सीमा सिद्धि किशोरी ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे चरण में कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया
Vision Live/ Greater Noida

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के तत्वाधान चल रही दादूपुर गांव में पांचवे दिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। सुहावने मौसम के साथ सुबह यज्ञ करने के बाद कथावाचक साध्वी सीमा सिद्धि किशोरी ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे चरण में कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। गांव की मातृशक्ति बिमला, बाला,दुर्गा,सुमन,सुनीता, कृष्णा मंडार, नीतू द्वारा गोर्वधन बनाकर पूजा की गई। दादूपुर गांव मे साध्वी सीमा सिद्धि किशोरी ने श्रीमद् भागवत का प्रसाद वितरण कर आशिर्वाद दिया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई और कान्हा जी ने जैसे ही आज की कथा में गोवर्धन पूजा थी, उसी के साथ मौसम भी अच्छा हो गया और गांव से दादूपुर पुभारी अटाई,इमलिया गांव के आस पास की मातृशक्ति एव पुरूष भक्त भी पहुंचे। इस मौके पर राजकुमार नागर, सुरेश नागर, राज नागर, मोहन नागर, सोमदत बंसल, शेखर बंसल, दुर्गा नागर, अजय कुमारी, डा रूबल, कृष्णा मडार, साक्षी कसाना, सरोज कुमारी, बाला नागर, विमला नागर, सुनीता, रेनू, सुमन नागर, कुसुम, प्रीति नागर, मंजू नागर, सुनीता नागर, मितल नागर, अंजू नागर, पिंकी नागर, कौशल, आरती ,कविता नागर, सुशीला नागर आदि भक्तगण मौजूद रहे।