सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह का दनकौर में स्वागत किया

सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह
सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह का प्रथम बार दनकौर नगर आगमन पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और चेयरमैन पुत्र दीपक सिंह के नेतृत्व में दनकौर बस अड्डे पर स्वागत किया गया

Vision Live/Dankaur

सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह
सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह का मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और चेयरमैन पुत्र दीपक सिंह के नेतृत्व में दनकौर बस अड्डे पर स्वागत किया गया

सिकंदराबाद के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह का प्रथम बार दनकौर नगर आगमन पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और चेयरमैन पुत्र दीपक सिंह के नेतृत्व में दनकौर बस अड्डे पर स्वागत किया गया।   इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह आज दनकौर कस्बे में विभिन्न कार्यक्रमों में गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन करने आये सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में और देश में डबल इंजन की सरकार के द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं, जिसमें सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य हुए हैं।  सरकार विभिन्न योजनाएं के द्वारा जनता को लाभ दे रही है। आज प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है, माफिया जेल के अंदर हैं। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रधान, गजेंद्र बाल्मीकि, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र जाटव, संदीप गर्ग, अमित नागर, राजेंद्र योगी, अतुल मित्तल, डॉक्टर राजकुमार, सुरेश चंद शर्मा दरोगा जी, नरेश तिवारी, हरशरण पंडित जी, आरक्षित सिंह, ईश्वर सिंह, दिनेश जाटव, जेपी समेत सुंदरकांड सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×