दनकौर में रमेश स्वीट एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, 1950 से चली आ रही मिठास की विरासत को मिला नया रूप


थाना रोड के चटोरे चौक पर खुले इस प्रतिष्ठान में 15 तरह के पेठे, घेवर, मलाइचाप, नमकीन और स्ट्रीट फूड्स के साथ स्वाद व गुणवत्ता की होगी गारंटी

मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनगर
दनकौरवासियों के लिए एक खास तोहफा देते हुए रमेश स्वीट एंड रेस्टोरेंट का आज भव्य शुभारंभ किया गया। वर्षों से मिठास की पहचान बना चुका रमेश मिष्ठान भंडार, जिसने अपनी शुरुआत वर्ष 1950 में की थी, अब नए स्वरूप और आधुनिक रेस्टोरेंट अवतार में लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध है।

थाना रोड स्थित चटोरे चौक पर खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत चेयरपर्सन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया और दनकौर एसएसआई सोहन पाल सिंह ने भी रिबन काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

वर्षों पुरानी विरासत, नए कलेवर में

ओनर अनिल गोयल और को-ओनर अर्जुन गोयल (निर्लेप गोयल) ने जानकारी दी कि रमेश स्वीट एंड रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शुद्ध देसी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स का भरपूर स्वाद मिलेगा।

यहाँ उपलब्ध हैं:

15 प्रकार के पेठे

घेवर की खास वैरायटी: दाल घेवर, मलाई घेवर, चॉकलेट घेवर

मलाइचाप, बंगाली रसगुल्ला, स्पेशल गुजिया

राज कचौरी, दही भल्ले पापड़ी, मधुबन बड़ा, गोलगप्पे, छोले भटूरे

अनिल गोयल ने कहा, “हमारे यहां स्वाद के साथ गुणवत्ता को सर्वोपरि रखा जाएगा। हर उत्पाद देसी घी व शुद्ध सामग्री से तैयार किया गया है ताकि ग्राहकों को परंपरागत स्वाद का असली अनुभव मिले।”


कार्यक्रम में जुटे गणमान्यजन

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. राजकुमार व पंकज कौशिक

संजय वर्मा, वेद प्रकाश तायल, अखिलेश नागर, ओमप्रकाश गोयल, नवीन गोयल

दीपक कौशिक, अमित नागर, पंकज गुप्ता, नीरज गोयल, अशोक गोयल

हरपाल सिंह, हरिदत्त शर्मा, गौरव नागर, प्रदीप गोयल, अमित तायल आदि


रमेश स्वीट एंड रेस्टोरेंट अब न सिर्फ मिठाइयों के शौकीनों के लिए, बल्कि हर उम्र के स्वादप्रेमियों के लिए एक नया पसंदीदा ठिकाना बनने जा रहा है।


 

Leave a Reply

Translate »