प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर पर डॉक्टर व स्टाफ नदारद

 


**करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जताया कड़ा विरोध**

   Vision Live / दनकौर

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की मुहिम के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर का औचक निरीक्षण किया गया। जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ ड्यूटी से नदारद था।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने टीम को बताया कि

  • स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समय पर कभी नहीं आते,
  • अधिकांश दिनों में दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं,
  • और इलाज के लिए उन्हें निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ता है।

प्रेम प्रधान ने स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए बताया कि केंद्र के भीतर

  • टॉयलेट की कोई सुविधा नहीं,
  • जगह-जगह गंदगी का अंबार,
  • टूटा-फूटा फर्नीचर और मरीजों के बैठने के लिए टूटी कुर्सियां,
  • ब्लड टेस्ट लैब होने के बावजूद कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं,
  • और एम्बुलेंस सुविधा का पूर्ण अभाव मिला।

उन्होंने कहा कि ऐसा हाल स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुधारने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं किए गए तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

Leave a Reply

Translate »