उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, मेघा रूपम बनीं डीएम गौतमबुद्धनगर

Vision Live /लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के तबादले करते हुए प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, गोंडा, मिर्जापुर, बहराइच, चंदौली, बलरामपुर और अमरोहा शामिल हैं।

गौतमबुद्ध नगर के वर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला प्रयागराज के डीएम पद पर किया गया है। उनकी जगह मेघा रूपम, जो अब तक कासगंज की जिलाधिकारी थीं, को गौतमबुद्ध नगर का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

पूरी तबादला सूची देखने के लिए यहां:-

मेघा रूपम एक कुशल और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी मानी जाती हैं। वह यहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी बतौर ACO  के पद पर काम कर चुकी हैं, उनके नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर में विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Leave a Reply

Translate »