इमाम हुसैन क्रूर शासक यजीद के सामने कभी नहीं झुके:-दीपक सिंह

दनकौर चैयरमैन प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया  ने ताजियों में की पटबाजी

Vision Live/Dankaur 

दनकौर में निकल जा रहे मोहर्रम के मौके पर ताजियों के जुलूस में नगर चयरमैन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने पहुंच कर पटाबाजी की। ताजियो का जुलूस जैसे ही बिहारी लाल चौक पर पहुंचा तो दनकौर नगर चैयरमैन  श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने शिरकत की। अखाड़े के उस्ताद खलीफा के निमंत्रण पर उन्होंने पटाबाजी कर शहादत के पर्व मुहर्रम की याद ताजा की।

उन्होंने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ धर्म और सत्य की खातिर शहीद हो गए। इमाम हुसैन की शहादत का स्थान इस्लाम धर्म में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। इसलिए हमें इमाम हुसैन की शौर्य वीर गाथा को कभी भूलना नहीं चाहिए। इमाम हुसैन क्रूर शासक यजीद के सामने कभी नहीं झुके। इमाम हुसैन और उनके तमाम साथियों की शहादत आज भी हमे सबको सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।

 

Leave a Reply

Translate »