सूरजपुर में बाराही मेला-2024 के समापन समारोह में कार्यकर्ता तक झूम उठे

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न
रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न

बाराही मेला-2024, गत 22 अप्रैल-2024 से लेकर 04 मई-2024 को रात्रिकालीन रागनियों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया

महासचिव ओमवीर बैंसला
महासचिव ओमवीर बैंसला

शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर बैंसला, सहसचिव विनोद खलीफा तक को फूल मालाओं से लादते हुए कंधों पर उठा लिया

सहसचिव विनोद खलीफा
सहसचिव विनोद खलीफा

बाराही मेला-2024 के सफलतापूर्वक समापन का पूरा श्रेय प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों तथा उन तमाम सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को जाता है कि जिन्होंने दिन रात की अथक मेहनत और लग्न के साथ इस मुकाम तक पहुंचाया-शिव मंदिर सेवा समिति

फूल मालाओं से
फूल मालाओं से
फूल मालाओं से लादते हुए
फूल मालाओं से लादते हुए

अध्यक्ष और महासचिव सभी का अभिवादन करते हुए नजर आए

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

सूरजपुर में बाराही मेला-2024 के सफलतापूर्वक समापन समारोह में पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक झूम उठे। इस बार सूरजपुर में ऐतिहासिक प्राचीनकालीन बाराही मेला-2024, गत 22 अप्रैल-2024 से लेकर 04 मई-2024 को रात्रिकालीन रागनियों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। बाराही मेला-2024 के सफलतापूर्वक समापन पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता इतना खुश नजर आए कि उन्होनें बाराही मेला-2024 का आयोजन करने वाली संस्था शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर बैंसला, सहसचिव विनोद खलीफा तक को फूल मालाओं से लादते हुए कंधों पर उठा लिया।  जब कि अध्यक्ष और महासचिव सभी का अभिवादन करते हुए नजर आए।

चौधरी धर्मपाल भाटी
चौधरी धर्मपाल भाटी
कंधों पर उठा लिया
कंधों पर उठा लिया

शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी और महासचिव ओमवीर बैंसला ने बाराही मेला-2024 के सफलतापूर्वक समापन का पूरा श्रेय प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण को देते हुए कहा कि सूरजपुर बाराही मेला-2024 के सफलता पूर्वक समापन का पूरा श्रेय शिव मंदिर सेवा समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों तथा उन तमाम सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को जाता है कि जिन्होंने दिन रात की अथक मेहनत और लग्न के साथ इस मुकाम तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Translate »