महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भंडारा, १४०० लोगों ने किया भोज 

वात्सल्य भोज
वात्सल्य भोज

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत अपने-अपने घर के बहार सुबह ५ दीपक जलाकर एवं महावीर भगवान की भजन गाकर की

चेरी जैन समाज
चेरी जैन समाज

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त चेरी जैन समाज का सहयोग रहा

Vision Live/Greater Noida

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की सोसाइटी चेरी काउंटी में चेरी जैन समाज द्वारा विशाल वात्सल्य भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया जिसमे लगभग १४०० लोगों को भोज कराया गया।  भंडारे की शुरुआत महामंत्र णमोकार के जाप से की गयी।  इस दौरान  सभी निवासियों ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत अपने-अपने घर के बहार सुबह ५ दीपक जलाकर एवं महावीर भगवान की भजन गाकर की, वहीं नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित बसौया ने भी भंडारा ग्रहण किया  एवं भगवान महावीर का सन्देश, जिओ और जीने दो एवं भगवान महावीर के जयकारे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त चेरी जैन समाज का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Translate »