ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए हुआ महायज्ञ

 विकास के लिए हुआ महायज्ञ
विकास के लिए हुआ महायज्ञ

Vision Live/Greater Noida

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के साया साउथ एक्‍स में सैकड़ों लोगों ने महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के समस्‍याओं से निजात दिलाने व मेट्रो जैसी विकास की परियोजनाओं के लिए आहुति दी। साथ ही यूपी सरकार द्वारा अमिताभ कांत की रिपोर्ट को हरी झंडी दिखाने के बाद रजिस्‍ट्री होने पर खुशी जताई। लंबे समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 50 हजार फ्लैटधारकों की रजिस्‍ट्री रुकी थी। अब सरकार की संस्‍तुति के बाद जल्‍द ही रजिस्‍ट्री हो सकेगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में मेट्रो लाने और अन्‍य योजनाओं के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो लोगों ने हिस्‍सा लिया। साया ग्रुप के एमडी विकास भसीन ने कहा क‍ि यह आयोजन सभी की भलाई के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Translate »