हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में भी मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने की मांग

हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन
हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन

Vision Live/Greater Noida

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली विभाग को नोएडा में सभी हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन अगले तीन महीनों में दे देना अनिवार्य किया हैं उसी तर्ज पर नोएडा पावर कार्पोरेशन लिमिटेड(NPCL) को ग्रेटर नोएडा में भी सभी हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन अगले तीन महीनों में दे देना अनिवार्य किया जाना चाहिए। ग्रेटर नोएडा में  एनपीसीएल पिछले तीन वर्षों से बहुत सारी सोसाइटीज के लिए मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने के लिए अप्रूव्ड सोसाइटीज का नाम न्यूजपेपर्स में प्रकाशित करवाया था लेकिन , बिल्डर्स का सहयोग नहीं मिलने का कारण आजतक उनमें से कुछ हीं सोसाइटीज में लग पाया। इसलिए हमारी यूपी की बिजली मंत्री अरविंद शर्मा एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध हैं कि यूपी सरकार ग्रेटर नोएडा की सभी हाईराइज बिल्डर सोसाइटीज में भी मल्टी प्वाइंट कनेक्शन अगले दिन महीनों में लगाने का आदेश बिजली विभाग/नोएडा पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को देने का कष्ट करें।

 

Leave a Reply

Translate »