आईईसी प्रीमियर लीग सीजन्-2 में हुए रोमांचक मुकाबले

आईईसी प्रीमियर लीग सीजन्-2 में हुए रोमांचक मुकाबले

Vision Live/ Greater Noida

नालेज पार्के स्थित आई ई सी कालेज में  स्पोर्ट्स मीट के तहत आई ई सी प्रीमियर लीग –सीजन-२  के दूसरे दिन रोमाचंक क्रिकेट के मुकाबले देखने को मिले।  आईईसी प्रीमियर लीग –सीजन-२ कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर गुंजन भाटी ने बताया कि आईईसी प्रीमियर लीग में 50 स्कूलो की टीम क्रिकेट मैच तथा खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी । जिसके तहत नाक आउट मैचो के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा फाइनल मैच के लिये टीमों का निर्धारण होगा । छात्रो के लिये क्रिकेट तथा छात्राओं के लिये खो-खो मैचों का आयोजन किया जा रहा है। आईईसी प्रीमियर लीग 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा । जिसमें प्रतिदिन लगभग पाँच मैच हो रहे हैं। दूसरे दिन धर्म पब्लिक स्कूल एवं विश्व भारती स्कूल , अग्रसेन आदर्श इंटर कालेज एवं आक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल , प्रज्ञान पब्लिक स्कूल एवं आर के एजुकेशनल , सिकंद्राबाद , रामईश इंटरनेशनल स्कूल  एवं गौतम बुद्ध बालक इंटर कालेज स्कूलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए । दूसरे  दिन के नाक आउट मुकाबलों में धर्म पब्लिक स्कूल , आक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल , आर के एजुकेशनल , सिकंद्राबाद एवं रामईश इंटरनेशनल स्कूल विद्यालय की टीमें विजेता रही जो कि क्वार्टर फाइनल मैचों के लिये आगे खेलेंगी। विजेता टीमों के मैन आफ द मैच अभिषेक, रोहित तथा प्रियांक  को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर विनोद कुमार, तुषार गुप्ता, दिनेश मडवाल, लोकेश शर्मा, राजकुमार  आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Translate »