उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर मेघराज भाटी पुनः निर्विरोध घोषित

उत्तर प्रदेश में प्रांतीय निर्वाचन में मेघराज भाटी ने मंडल अध्यक्ष ’मेरठ मंडल’ के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया
उत्तर प्रदेश में प्रांतीय निर्वाचन में मेघराज भाटी ने मंडल अध्यक्ष ’मेरठ मंडल’ के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया

मेरठ मंडल के छः जनपदों बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड,मेरठ में कार्यरत शिक्षकों के हित में हमेशा संघर्षरत रहूंगाः मेघराज भाटी 

मौहम्मद इल्सास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

मेघराज भाटी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद एक बार फिर निर्विरोध घोषित किए गए हैं। इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष मेरठ मंडल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पद पर रहते हुए मेघराज भाटी लगातार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार और शासन प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करते रहे हैं। मेघराज भाटी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हो जाने से गौतमबुद्धनगर की नही बल्कि मेरठ मंडल के तहत आने वाले सभी जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रांतीय निर्वाचन में मेघराज भाटी ने मंडल अध्यक्ष ’मेरठ मंडल’ के पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया।

मेघराज भाटी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित
मेघराज भाटी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित हुए मेघराज भाटी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित हुए मेघराज भाटी

मेघराज भाटी का निर्वाचन मंडल अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध घोषित हुआ। प्रस्तावक जिला अध्यक्ष बुलंदशहर सुशील शर्मा,मंत्री बाबू सिंह, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर प्रवीन शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी ने किया। समर्थक डेलीगेट अशोक शर्मा,हेमराज शर्मा, विनोद ठाकुर,अनिल चौधरी,मुनीश चौधरी आदि ने किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मेरठ मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित हुए मेघराज भाटी ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि मेरठ मंडल के छः जनपदों बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड,मेरठ में कार्यरत शिक्षकों के हित में हमेशा संघर्षरत रहूंगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और कई दूसरी ज्वलंत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते हुए सरकार से शिक्षकों को उनका हक जरूर दिलाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Translate »