मिशन.शक्ति :- श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी छात्राएं सम्मानित

मिशन.शक्ति के तत्वाधान में इण्टरमीडिएट. उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
मिशन.शक्ति के तत्वाधान में इण्टरमीडिएट. उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
इण्टरमीडिएट. उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
इण्टरमीडिएट. उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने नारी.शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं के विविध प्रश्नों को उत्तर देते हुये उनकी समस्याओं के निदान हेतु आश्वासन दिया

Vision Live/Dankaur

दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने मिशन.शक्ति के तत्वाधान में इण्टरमीडिएट. उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय परिसर के समक्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी श्रीमती सीमा राघव, नगर चेयरमैन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया, महाविद्यालय सचिव रजनीकान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स व सुधीर त्यागी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।

दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह
दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने नारी.शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं के विविध प्रश्नों को उत्तर देते हुये उनकी समस्याओं के निदान हेतु आश्वासन दिया। तत्पश्चात् छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन पर महाविद्यालय सचिव रजनीकान्त अग्रवाल ने धन्यवाद् ज्ञापित किया। मंच का कुशल संचालन डॉ0 रश्मि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Translate »