सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया

पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान वृक्षारोपण करते हुए

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया

Vision Live/ Greater Noida

हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र नागर, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने वृक्षारोपण करते हुए बताया कि योगीजी का जन्म देवाधिदेव भगवान् महादेव की उपत्यका में स्थित देव.भूमि उत्तराखण्ड में 5 जून सन् 1972 को हुआ था। शिव अंश की उपस्थिति ने छात्ररूपी योगी जी को शिक्षा के साथ.साथ सनातन हिन्दू धर्म की विकृतियों एवं उस पर हो रहे प्रहार से व्यथित कर दिया।

पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह

प्रारब्ध की प्राप्ति से प्रेरित होकर आपने 22 वर्ष की अवस्था में सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि योगी जी ने विज्ञान वर्ग से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की तथा छात्र जीवन में विभिन्न राष्ट्रवादी आन्दोलनों से जुड़े रहे और आज भारत की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में मुख्यमंत्री के रूप में समर्पित है।

Leave a Reply

Translate »