मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुएः तेजस्वी सूर्या

महासंपर्क अभियान कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के तौर पर बैंगलोर से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शिकरत की

मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुएः तेजस्वी सूर्या

सांसद डा0 महेश शर्मा से तल्ख रिश्ते की वजह से जेवर विधायक द्वारा मंच साझा न किए जाना भी चर्चा का विषय

Vision Live/ Greater Noida

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08 जून 2023 को गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ० महेश शर्मा के संसदीय क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस महासंपर्क अभियान कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के तौर पर बैंगलोर से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शिकरत की। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी पाँचो विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि, राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर, भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह, एम॰एल॰सी॰ व ज़िला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, एम॰एल॰सी॰ श्रीचन्द शर्मा, ख़ुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित हुए। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्या ने कहा क़ि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है,।

राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्या ने कहा क़ि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुए

भारत आंतरिक एवम् बाहरी रूप से मज़बूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की बात को पूरा विश्व सुनता है। आज कोई बम ब्लास्ट नही होता है, आज सिर्फ़ देश में विकास कार्य हो रहे हैं। गौतमबुधनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा  नागरिक उड्डयन मंत्री होते हुए ज़ेवर अड्डे का निर्माण  चल रहा है। बॉटनिकल गार्डन, बर्ड सेंचरी, संस्कृति कला केन्द्र आदि का निर्माण  इन 9 वर्षों में कराएं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकाश कार्यों में आगे बढ़ा है। इन 9 वर्षों में सेवा सुशासन और ग़रीब के लिए कार्य हुए हैं, उनको जन जन तक पहुँचना और एक बार फिर मोदी सरकार बनानी हैं। जनसभा को राज्यसभा सासंद सुरेन्द्र नागर व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भी संबोधित किया। विशाल जनसभा की अध्यक्षता भाजपा ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह व जिला उपाध्यक्ष व रैली प्रमुख सतेंद्र नागर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, महासंपर्क अभियान प्रमुख सेवानन्द शर्मा,  बिज़ेंद्र भाटी पिछड़ा आयोग सदस्य, भाजपा नोएडा महागनर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, दादरी नगर पालिका परिषद चेयरमैन अध्यक्ष गीता पंडित, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सविंदर सोम, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पवन रावल, राज नागर, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, रवि भदोरिया, गजेन्द्र मावी, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, मनोज भाटी, संजय भाटी, प्रेम प्रधान, बलराज भाटी, सतपाल तालान, डिम्पल आनंद, रजनी तोमर, रामनिवास यादव आदि कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस जन सभा में उपस्थित रहा।

सांसद डा0 महेश शर्मा से तल्ख रिश्ते की वजह से जेवर विधायक द्वारा मंच साझा न किए जाना भी चर्चा का विषय

जेवर विधानसभा में महासंपर्क अभियान के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पांचों के विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि के उपस्थित होने का दावा भाजपा द्वारा किया गया। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के सभागर में विशाल महासंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जेवर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला प्रभारी व एमएलसी सत्यपाल सैनी, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने शिरकत की।

सांसद डा0 महेश शर्मा से तल्ख रिश्ते की वजह से जेवर विधायक द्वारा मंच साझा न किए जाना भी चर्चा का विषय रहा

किंतु जिस विधानसभा में यह कार्यक्रम हुआ उस विधानसभा जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह की गैर मौजूदगी भी बडा सवाल खडा कर गई। सांसद डा0 महेश शर्मा से तल्ख रिश्ते की वजह से जेवर विधायक द्वारा मंच साझा न किए जाना भी चर्चा का विषय रहा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व रैली प्रमुख सतेंद्र नागर ने दावा किया कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह फिलहाल विदेश में है। सवाल जवाब में उन्होंने कहा कि सिकंद्राबाद विधायक लक्ष्मीराज मां वैष्णोदेवी की यात्रा पर है और दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर भी बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×