
मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी“/सूरजपुर
प्राचीन परंपराओं का प्रतीक ऐतिहासिक बाराही मेला-2025 सूरजपुर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रूप से आरंभ हो गया। मेले की शुरुआत प्रातः 10 बजे आचार्य सुमित शुक्ला द्वारा यज्ञ-हवन से की गई। सांय 4 बजे शिव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मेले का यह 12 दिवसीय आयोजन 22 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें हर दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ध्वजारोहण में शामिल प्रमुख पदाधिकारीगण:
इस शुभ अवसर पर बाराही मेला समिति के संरक्षकगण—डा. धनीराम देवधर, चौ. ब्रजपाल भाटी, महेंद्र सिंघल, चौ. शाहमल, टेकचंद प्रधान, चौ. राजू प्रधान, महेंद्र आर्य, सतवीर सिंह ठेकेदार, राजवीर भगत जी, बिजेंद्र सिंह आर्य, शिवदत्त आर्य, भूदेव शर्मा, भोपाल ठेकेदार, राजपाल खटाना—की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त मेला समिति के प्रमुख पदाधिकारीगण—मेला अध्यक्ष चौ. धर्मपाल भाटी प्रधान, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, उपाध्यक्ष चौ. जगदीश भाटी एडवोकेट, सुनील देवधर, चौ. विनोद कौंडली, अनिल भाटी, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, सचिव विनोद भाटी, प्रचार मंत्री पवन जिंदल, संगठन मंत्री चौ. ज्ञानेंद्र देवधर, उपकोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा व राजवीर शर्मा, उप प्रचार मंत्री हरिकिशन, व्यवस्थापक चौ. रवि भाटी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट दीपक भाटी व अजय शर्मा एडवोकेट, सह व्यवस्थापक भीम खारी, अज्जू भाटी, अनिल कपासिया, रूपेश चौधरी, विनोद पंडित (तेल वाले), ब्रह्म सिंह नागर, राकेश बंसल, धर्मवीर तंवर, महाराज उर्फ पप्पू, तोलाराम, केडी गुर्जर, देवा शर्मा, सदस्य राजकुमार नागर, पं. राजेश ठेकेदार, हरि शर्मा, सुनील सौनिक, रघुवीर जेसीबी, विशाल गोयल, अवनीश सक्सेना उर्फ सोनू भैया, गौरव नागर, राजपाल भड़ाना, अरविंद भाटी, मदन शर्मा, सचिन भाटी, भगत सिंह आर्य आदि मंच पर उपस्थित रहे।

संस्कृति और परंपरा का संगम:
प्राचीन चौपाल में लगी विशाल खाट, हुक्का, रई, पीढ़ा, बैलगाड़ी जैसी पारंपरिक वस्तुएं ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत कर रही हैं। राजस्थान से आए कच्ची घोड़ी, बीन पार्टी और नगाड़ा पार्टी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आयोजन:
कठपुतली शो, मौत का कुआं, सर्कस, जादूगर शो और झूलों की व्यवस्था बच्चों के लिए विशेष आकर्षण है। वहीं, चमत्कारी सरोवर में स्नान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे लेकर मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।


कल का मुख्य आकर्षण:
11 अप्रैल (शुक्रवार) को सांय 5 बजे दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ रात्रिकालीन कार्यक्रम शुरू होंगे। जे.एस. कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति के बाद शेख चिल्ली और रूखसाना एंड पार्टी की हास्य प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें शलेकचंद हूण, मौनी शर्मा, विनयपाल नागर, शीला तूफान, डॉ. जाकिर खान, प्रताप सिंह गौतम, जारा खान, लोकेंद्र तूफान सहित कई कलाकार भाग लेंगे।