
126 वें वार्षिकोत्सव समारोह की श्रंखला में गत 14 अप्रैल-2024 से 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विश्व शांति हेतु और राम कथा का आयोजन प्रतिदिन किया गया

बच्चू सिंह आर्य और सरिता आर्य ने सुरीले भजनों के माध्यम से रामकथा का वर्णन किया


126 वें वार्षिकोत्सव समारोह की श्रंखला में गत 14 अप्रैल-2024 से 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विश्व शांति हेतु और राम कथा का आयोजन प्रतिदिन किया गया
मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर जिला के मंडीश्यामनगर स्थित कसबा में गुरूकुल महावि़द्यालय सिकंद्राबाद का 126 वां वार्षिकोत्सव समारोह एंव पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया। 126 वें वार्षिकोत्सव समारोह की श्रंखला में गत 14 अप्रैल-2024 से 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विश्व शांति हेतु और राम कथा का आयोजन प्रतिदिन किया गया। गुरूकुल महावि़द्यालय सिकंद्राबाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आर्य ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि मंडीश्यामनगर में गुरूकुल महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1898 में हुई थी, आज इस संस्कृत महाविद्यालय में करीब 117 छात्र छात्राएं अध्यन्नरत है। पांच दिवसीय 126 वें वार्षिकोत्सव समारोह के कार्यक्रमों में दैनिक यज्ञ, योग और रामकथा का आयोजन किया गया और जिसमें आर्य समाज के विद्वान महोपदेशक व संन्यासियों ने अपने उद्बोधन दिए।
गुरूवार को 126 वें वार्षिकोत्सव समारोह व रामकथा कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार से पधारे स्वामी यज्ञदेव जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ चिकित्सक ने हवन यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग शास्त्री स्वामी प्राणदेव जी महाराज ने आसन और प्रणायाम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए निरोगी काया के बारे में बताया। बच्चू सिंह आर्य और सरिता आर्य ने सुरीले भजनों के माध्यम से रामकथा का वर्णन किया।

कार्यक्रम का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के कोषाध्यक्ष आर्य सागर खारी और आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी ने किया। वक्ताओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व प्रधानाचार्य वेदपाल सिंह आर्य, मास्टर प्रताप सिंह आर्य, मास्टर आजाद सिंह भाटी, आचार्य सोवरन सिंह आर्य, श्री निवास आर्य प्रधान जगनपुर, बिजेंद्र भाटी घंघोला,बाबू प्रधान आर्य अमरपुर, लालू भाटी चेयरमैन कैलाशपुर, लाला विनोद कुमार दनकौर, मनीष कुमार भट्टे वाले, महेश सिंघल, राजीव सिंघल, दिनेश आर्य इमलियका, बलराज नागर, जयप्रकाश नागर प्रधान अट्टा गूजरान ने भी अपना उद्बोधन दिया।