
कुशल नेतृत्व में कर्तव्यनिष्ठता का प्रदर्शन, विभिन्न श्रेणियों में 15 से अधिक पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर व पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह रहे मौजूद

मौहम्मद इल्यास – “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा “Times Samman” सम्मान समारोह में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यपरायणता और जनहित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह नोएडा स्थित जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित किया गया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे जनहितकारी, नवाचारयुक्त और प्रभावी कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए राज्यपाल महोदया ने सम्मानपत्र प्रदान किए।
समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एडीसीपी अजय कुमार, डीसीपी रवि शंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, जी.एल. बजाज समूह के अध्यक्ष डॉ. आर.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा टाइम्स ऑफ इंडिया के सीओओ मोहित जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

🟦 सम्मानित पुलिस अधिकारीगण व उनकी विशेष उपलब्धियां
🔹 थाना कासना – सर्वश्रेष्ठ सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशन (जनवरी 2024 – मई 2025 तक सर्वाधिक स्कोर 91.23 प्राप्त)
🔹 थाना बिसरख (उप निरीक्षक राकेश बाबू व टीम) – सबसे कठिन मामले का सफल अनावरण (फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़, 7 अभियुक्त गिरफ्तार)

🔹 एलआईयू उप निरीक्षक राकेश चौहान – सर्वश्रेष्ठ एलआईयू अधिकारी (प्रभावी खुफिया संकलन व कानून-व्यवस्था में योगदान)
🔹 निरीक्षक यतेन्द्र कुमार व स्वॉट टीम – सर्वश्रेष्ठ रिकवरी (200 करोड़ की अवैध मादक पदार्थ बरामदगी)
🔹 महिला मुख्य आरक्षी मुनेश्वरी देवी व आरक्षी अमित कुमार – सर्वश्रेष्ठ कनविक्शन (2183 मामलों में 2212 अभियुक्तों को सजा, 21 को आजीवन कारावास)
🔹 धर्म प्रकाश शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-20 – पुलिस स्टेशन प्रबंधन में श्रेष्ठता (मीडिया समन्वय व जनसंवाद)

🔹 महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (इंटरनेशनल पुलिस गेम्स में 5 पदक प्राप्त)
🔹 फायरमैन देवेंद्र सिंह व टीम – सर्वश्रेष्ठ फायरमैन (रेस्क्यू में उत्कृष्ट साहसिक प्रदर्शन)
🔹 आरक्षी विवेक कुमार (PRV 112) – सर्वश्रेष्ठ प्रथम रेस्पॉन्डर (गोदरेज टॉवर आत्महत्या प्रयास रोका, 3 मिनट 59 सेकंड में रेस्पॉन्स)
🔹 महिला उप निरीक्षक अंकिता पटेल, थाना जेवर – सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक पुलिस अधिकारी (बीट व जनसमस्या निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान)

🔹 सुबोध कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक, मीडिया सेल – सर्वश्रेष्ठ मीडिया प्रबंधन (भ्रमित सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया व सूचना प्रसार)
🔹 महिला उप निरीक्षक शिल्पा चिकारा, थाना सेक्टर-20 – सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस अधिकारी (बलात्कार के अभियोग में त्वरित व प्रभावी विवेचना)
🔹 मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, यातायात पुलिस – सर्वश्रेष्ठ ट्रैफिक अफसर (मानवता व जवाबदेही का उदाहरण)

🔹 जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-39 – आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड पर सर्वश्रेष्ठ पुलिस नागरिक सेवा (निरंतर प्रदेश में प्रथम स्थान, ISO प्रमाणित थाना)
🔹 प्रवीण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, नोएडा प्रथम – सर्वश्रेष्ठ प्रोएक्टिव राजपत्रित अधिकारी (सीनियर सिटीजन सहयोग व कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान)
🔹 अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, ग्रेटर नोएडा – संगठित नेतृत्व व शांति व्यवस्था में सराहनीय कार्य (वीवीआईपी कार्यक्रम व संवेदनशील अवसरों पर प्रबंधन)

यह सम्मान समारोह केवल उपलब्धियों का मूल्यांकन नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्सव रहा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के लिए यह सम्मान प्रेरणास्रोत बनकर आगे के कार्यों को नई दिशा देगा।