गौतमबुद्धनगर पुलिस का उत्कृष्ट कार्य, डीसीपी यमुना प्रसाद की रणनीति रंग लाई

गौतमबुद्धनगर पुलिस का उत्कृष्ट कार्य, डीसीपी यमुना प्रसाद की रणनीति रंग लाई
चोरी की 19 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी बरामद, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर/ गौतमबुद्धनगर

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह और डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद के नेतृत्व में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-113 पुलिस व सर्विलांस टीम नोएडा की संयुक्त कार्रवाई में दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे व निशानदेही से कुल 19 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गई हैं।

डीसीपी  यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते कुछ दिनों से नोएडा क्षेत्र में हो रही दो-पहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर थी। उन्होंने स्वयं इस दिशा में विश्लेषण कर एक समन्वित रणनीति बनाई, जिसके तहत थाना सेक्टर-113 और सर्विलांस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया। इसके परिणामस्वरूप गोपनीय सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पर्थला डूब क्षेत्र से गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. मोहित सिंह पुत्र राम सिंह
  2. ओमवीर कुमार पुत्र राजू वर्मा
  3. आकाश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह
  4. रोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार
  5. आनंद कुमार पुत्र परमेसी दयाल

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पुराने मॉडल की दो-पहिया गाड़ियों को चाबियों या लॉक तोड़कर चोरी करता था। चुराए गए वाहनों को कुछ दिनों तक सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रखा जाता और फिर उन्हें हमीरपुर, महोबा, राठ आदि क्षेत्रों में बेच दिया जाता था।

बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एफजेडएस, अपाचे, पल्सर, एक्टिवा जैसी प्रमुख मोटरसाइकिलें व स्कूटियां शामिल हैं। इनमें से कई वाहन पहले से दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम को ₹10,000 का नगद इनाम
डीसीपी श्री यमुना प्रसाद ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की तत्परता और समर्पण की सराहना करते हुए ₹10,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, “इस अभियान में पुलिस टीम ने जिस पेशेवर कुशलता और तत्परता का परिचय दिया है, वह अन्य थाना क्षेत्रों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा।”

गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाली टीम:

  • उपनिरीक्षक विशाल गुप्ता, चौकी प्रभारी सर्फाबाद
  • उपनिरीक्षक शरदकांत शर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल
  • उपनिरीक्षक सुमित कुमार, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिवांश चौहान, प्रांशु मलिक, ज्ञानी सिंह
  • हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, उपेंद्र कुमार, आदिल, विपुल, फिरोज
  • कांस्टेबल रोहित कुमार (सर्विलांस टीम, नोएडा जोन)

डीसीपी यमुना प्रसाद ने अंत में कहा कि नोएडा क्षेत्र में संगठित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए इसी तरह की रणनीति आगे भी जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नरेट जनसुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×