यीडा सिटी में आग से लगाने से हरे पौधों ने दम तोडा

यीडा सिटी में पर्यावरण संरक्षण को पलीता लग गया
ग्रेटर नोएडा-दनकौर रोड के किनारे बडी संख्या में हरे पेड झुलस गए

यीडा सिटी में आग से लगाने से हरे पौधों ने दम तोडा

ग्रेटर नोएडा-दनकौर रोड के किनारे बडी संख्या में हरे पेड झुलस गए

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/यीडा सिटी

गौतमबुद्धनगर के यीडा सिटी में पर्यावरण संरक्षण को पलीता लग गया है। ग्रेटर नोएडा-दनकौर रोड के किनारे बडी संख्या में हरे पेड झुलस गए हैं। आग लगने से इन पौधो ने दम तोड दिया है। उधर यीडा सिटी के अफसर इस ओर से उदासीन बने हुए हैं। यीडा सिटी यानी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से सपनो के इस शहर यमुना सिटी में सडकों के किनारे नोएडा, ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर रंग बिरंगे फूलों पौधे औ हरियाली के लिए छायादार पेड लगाए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण हर वर्ष मानसून सत्र में वृक्षारोपण अभियान के तहत लाखों पौध लगाता है और प्रति वर्ष वृक्षारोपण अभियान में मोटा बजट खर्च किया जाता है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के मुख्य प्रवेश द्वारा मुशर्दपुर से लेकर दनकौर तक जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनो किनारों पर रंग बिरंगे फूल और हरियाली के लिए हरे पेड लगाए गए हैं।

इन हरे पेडों ने आग लगने की वजह से दम तोड दिया
झाडियों में आग कैसे लगी या फिर जानबूझ कर लगाई गई यहां जांच का विषय है

यमुना एक्सप्रेस-वे के जगनपुर अंडर पास और ईर्स्टन पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे के अंडर ब्रिज के बीच ग्रेटर नोएडा से दनकौर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बडी संख्या में हरे पेड झुलस गए हैं। इन हरे पेडों ने आग लगने की वजह से दम तोड दिया है। झाडियों में आग कैसे लगी या फिर जानबूझ कर लगाई गई यहां जांच का विषय है। आग की चपेट में रोड के किनारे ग्रीन बैल्ट में लगाए गए कनैर और दूसरी कई प्रजातियों के पौधे बडी संख्या में आग की चपेट में आ गए और दम तोड दिया। इस घटना से गौतमबुद्धनगर के यीडा सिटी में पर्यावरण संरक्षण को खासा झटका लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×