
मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा
भारतीय लोकतंत्र के सबसे संवेदनशील अध्याय ‘आपातकाल’ को केंद्र में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में एक भव्य मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपातकाल जैसी घटनाओं की संवैधानिक और सामाजिक व्याख्या से परिचित कराना रहा।
सत्र का शुभारंभ गरिमामयी अध्यक्षीय भाषण से हुआ, जिसके पश्चात प्रश्नकाल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता, नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध तथा मीडिया सेंसरशिप जैसे गम्भीर मुद्दों पर विचारोत्तेजक प्रश्न रखे गए।
मुख्य बहस का विषय था – “आपातकाल की संवैधानिक वैधता”, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ने ऐतिहासिक तथ्यों और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विपक्ष ने इसे “संविधान की आत्मा पर प्रहार” बताया, वहीं सरकार पक्ष ने इसे “राष्ट्र की अखंडता व सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्णय” कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की। उन्होंने महिलाओं की प्रभावशाली भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण बताया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता दुग्गल ने अपने प्रेरक संबोधन में आपातकाल को लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताते हुए युवाओं को जागरूक रहने का आह्वान किया।
सभापति की भूमिका में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और उपसभापति के रूप में पूर्व महापौर आशा शर्मा ने सत्र का सुचारू संचालन किया।
सरकारी पक्ष की ओर से प्रमुख वक्ताओं में शामिल रहीं:
विधायक अंजुला मोर, डॉ. मंजू शिवाच, सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, महापौर हेमलता दिवाकर, प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष वर्षा कौशिक, मधुलिका राघव, रुचि गर्ग, सुचित्रा कंकड़, मोनिका चौधरी और शिखा सिंह ठाकुर।
विपक्ष की ओर से अंजू वॉरियर, राखी त्यागी, नीलम, हरेंद्र, रजनी गौड और पायल अग्रवाल ने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की कड़ी आलोचना की।
सत्र का समापन मतवाचन एवं प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहीं सांसद गीता शाक्य के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने महिला प्रतिभागियों की राजनीतिक समझ, गंभीर प्रस्तुति और सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इसे “राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकेत” बताया।
इस आयोजन को सफल व अनुशासित स्वरूप देने में भाजपा गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व ने विशेष भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन में मोनिका पंडित, कविता सिरोही, सिद्धि प्रदान, अंजना त्यागी, कादंबरी कौशिक, ज्योति चौहान, रजनी तोमर, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, शेखर नागर, सुनील भाटी, शक्ति रावल, आर्य कुमार, पंकज अग्रवाल, अपर्णा त्रिपाठी, आरती मिश्रा और बीना शुक्ला सहित समस्त टीम का अनुकरणीय सहयोग रहा।

यह मॉक पार्लियामेंट न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह महिलाओं के राजनीतिक बौद्धिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।