विकसित भारत संकल्प यात्रा गाँव दौला रजपुरा व मंडपा में पहुँची

गौतमबुधनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगो को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

 

Vision Live/Greater Noida

विकसित भारत संकल्प यात्रा गाँव दौला रजपुरा व मंडपा में पहुँची। यात्रा का गाँव वालों ने भव्य स्वागत किया।  विकसित यात्रा में बतोर मुख्य अतिथि  पूर्व केन्द्रीय मंत्री/ गौतमबुधनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगो को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  बढ़ता हुआ भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी जाति बिरादरी में बग़ैर भेदभाव के जनता के कार्य कर रही, जिससे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सपना मोदी के द्वारा देश में और प्रदेश में योगी के द्वारा अंतिम पंक्ति के वियक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है।   दौला रजपुरा में किसान सम्मन निधि 380, उज्ज्वला योजना 24, शौचालय लाभार्थी 70, पेंशन विधवा 26, वृद्धा पेंशन 49, दिव्यांग पेंशन 14, मुफ्त राशन कार्ड धारक पत्र 350, अंतोदय 65 ,आयुष्मान भारत 252 ,अन्नप्राशन पशुपालन 110, टीपू हेतु लाभार्थी 15 सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा।

गौतमबुधनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगो को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी
गौतमबुधनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगो को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी

इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक रवि जिंदल, सेवानंद शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,वीरेंद्र भाटी, जगदीप नगर, नीरज शर्मा, अजीत मुखिया, दीपक नगर, ग्राम प्रधान नईम, नोडल अधिकारी विनोद कुमार गोयल, सिकंदराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष डॉक्टर प्रति दीक्षित, विभागीय अधिकारी अशोक पाल, दीपक चौहान, यशपाल सिंह, आलोक रंजन, संदीप गुप्ता आदि    सैंकडो ग्रामवासी संकल्प यात्रा के दोंरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×