सबके विश्वास पर चल विश्वगुरु विकसित भारत बनाएंगेंः गजेन्द्र मावी

भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम बमबावड स्थित एमएमआर पब्लिक स्कूल पहुँची

मौहम्मद इल्यास-दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्यिं को दिलाने के क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा है। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी-2024 तक चलेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक रवि जिंदल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में भी यह विकसित भारत संकल्प यात्रा जगह जगह आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के क्रम में हर एक ऐसा व्यक्ति जो इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र है, मगर किसी वजह से लाभ नही मिल पाया है, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाआेंं का लाभ दिलाना है। आज दिनाँक 9 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम बमबावड स्थित एमएमआर पब्लिक स्कूल पहुँची। इसमे मुख्य अतिथि के तौर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर,भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। बमबावड गाँव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग वैन के ज़रिये प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को भी लोगों ने सुना। विधायक तेजपाल नागर व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने लोगो को शपथ दिलाते हुए,हमारा संकल्प,  विकसित भारत,भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे,ग़ुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध  विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे,और नागरिक होने का कर्तब्य निभाएंगे।

दादरी विधायक तेजपाल नागर
दादरी विधायक तेजपाल नागर

इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि आज देश विकास के मार्ग पर चल पढ़ा है और हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनायेंग,े उसके लिये हम सब स्वदेशी, स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनें। जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता के लिये केन्द्र सरकार के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्जवला गैस, सुकन्या, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, किसान फ़सल बीमा योजना आदि सभी वर्गों के लिये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भी राज्य के सभी पात्र लोगो तक पहुँच रही हैं। हम सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर चल कर देश को विश्वगुरु विकसित भारत बनाएंगे ।

सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर चल कर देश को विश्वगुरु विकसित भारत बनाएंगे
सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर चल कर देश को विश्वगुरु विकसित भारत बनाएंगे

इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, सेवानन्द शर्मा, विकसित भारत संकल्प यात्रा संयोजक रवि जिन्दल ,जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, बीरेन्द्र भाटी, विचित्र तोमर, अमित बैसोंया, सतवीर नागर, संदीप शर्मा, महेंद्र नागर आदि सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×