दीपक भाटी “चोटीवाला” और मुकेश यादव गौतमबुद्धनगर कांग्रेस के खेवनहार बने

 

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर 

गौतमबुद्धनगर में दीपक भाटी “चोटीवाला” और मुकेश यादव एक बार फिर कांग्रेस के खेवनहार बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 133 महानगर और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इनमें दीपक भाटी “चोटीवाला” जो कि वर्तमान में गौतमबुद्धनगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी है,पुन: जिलाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। दूसरी ओर मुकेश यादव को नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश यादव पूर्व में भी नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। गौतमबुद्धनगर  के नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी “चोटीवाला” वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष दीपक भाटी “चोटीवाला” के नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन अपनी जडें जमाने में भी कामयाब हुआ है। .उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय द्वारा प्रस्तावित जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी  अविनाश पांडे  के अनुमोदन के उपरांत संगठन महासचिव लोकसभा सांसद  के०सी वेणुगोपाल द्वारा देर शाम जारी कर दिया गया है।

गौतमबुद्धनगर के नए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी “चोटीवाला” ने “विजन लाइव” को बताया कि पार्टी हाई कमान ने एक बार पुन: उन पर विश्वास जताया है,  आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए वर्ष 2027 के चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया जाए, कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तैयारी में जुटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×