दनकौर में खेल महोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिखाई नई ऊर्जा, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन

दनकौर में खेल महोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिखाई नई ऊर्जा, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन

विजन लाइव न्यूज़\ दनकौर 
दनकौर स्थित एस.डी.आर.वी. कान्वेंट स्कूल में आज भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की उमंग, ऊर्जा और खेल भावना का उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला।विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा और जोश ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि विधायक धीरेन्द्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा —

“खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का आधार हैं। आज के बच्चे ही कल का भारत गढ़ेंगे। हाल ही में हमारी बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर विश्व स्तर पर जो परचम लहराया है, वही जज़्बा इन बच्चों में भी दिख रहा है।”

उन्होंने आगे कहा —

“माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के मंत्र से प्रेरित होकर देश तेज़ी से विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी प्रबल होती है।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विधायक धीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy