गौतमबुद्धनगर के भाजपाईयों के पेच कसेः-भाजपाई जून की तपती हुई दुपहरी में गांव गांव, गली गली घूमते हुए नजर आएंगे

 

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सत्यपाल सैनी रहे
01 जून से 30 जून महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित होने विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों की योजनाएं बनीं

गौतमबुद्धनगर के भाजपाईयों के पेच कसेः-भाजपाई जून की तपती हुई दुपहरी में गांव गांव, गली गली घूमते हुए नजर आएंगे

गौतमबुद्धनगर में नगर निकाय चुनावों का परिणाम आशा के अनुरूप न होने से भाजपा आलाकमान खासा नाराज

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में नगर निकाय चुनावों के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों मेंं जुट गई हैं। नगर निकाय चुनावों में वैसे भाजपा जिले की एक नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों में से सिर्फ कुल 3 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। यह चुनाव परिणाम उम्मीद के अनुरूप नही माना जा रहा है, जिस प्रकार यहां 2 सांसद डा0 महेश शर्मा और सुरेंद्र नागर, 3 विधायक और 2 एमएलसी समेत भारी भरकम भाजपाईयों की फौज है। जब कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदियां भी जिले के दादरी क्षेत्र से आते हैं, ऐसे जिले की एक नगर पालिका दादरी और पांचों नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराया जाना था मगर ऐसा नही हो पाया। सही मायने में दादरी और रबूपुरा की सीट ही भाजपा सही तरीके जीत पाई है। दनकौर की सीट पर भाजपा की इज्जत जैसे तैसे बच पाई। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो जिले के भाजपाईयों को आलाकमान की ओर से अच्छी तरह से ताकीद किया गया है कि मनमुटाव और वर्चस्व की बात छोडकर संगठन के लिए काम करें, वरना दायित्वहीन भी हो सकते हैं। साथ ही जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को भी इसी तरह की नसीहते दी गई हैं। यही कारण है कि अब जिले के भाजपाई जून की तपती हुई दुपहरी में गांव गांव गली गली घूमते हुए नजर आएंगे। इसी कडी में आज दिनांक 21 मई 2023 को तिलपता गोल चक्कर के पास अंसल सोसाइटी स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है। इसमें आगामी  01 जून से 30 जून महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित होने विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों की योजनाएं बनीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सत्यपाल सैनी रहे। बैठक का संचालन भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 01 से 30 जून के मध्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर संपर्क का अभियान चलायेंगे

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 01 से 30 जून के मध्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर संपर्क का अभियान चलायेंगे और जिसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि देश  में हुए ऐतिहासिक विकास के बल पर देश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजेंद्र भाटी,जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी व ओमपाल प्रधान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, सुनील भाटी, राहुल पंडित, गजेंद्र मावी, पवन नागर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, सत्यपाल शर्मा, गुरू देव भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, राजेंद्र सिंह, संजय भाटी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×