
दनकौर में भाजपाईयों ने सेवा पखवाडा अभियान के तहत साफ सफाई कार्यक्रम चलाया

विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करने के लिए खुद आगे आते हैं- दीपक सिंह
Vision Live/Dankaur
दनकौर में भाजपाईयों ने सेवा पखवाडा अभियान के तहत साफ साफ कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर दनकौर चेयरमैन श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने भी शनिदेव मंदिर मेंं साफ अभियान चलाया। दनकौर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने कहा कि देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश की आन.बान.शान तिरंगे को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है जिसे आज सारा विश्व सैल्यूट कर रहा है। आज विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करने के लिए खुद आगे आते हैं। उनके पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में 2014 से सेवा पखवाड़ा मनाती आ रही है। सेवा पखवाडा में साफ सफाई और एक पेड मां के नाम तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए और साथ ही सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। सेवा पखवाड़ा शनि देव मंदिर में मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी समेत दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहे।