
Vision Live / राँची
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेता, निर्माता व निर्देशक सुरेन्द्र कुमार महतो उर्फ सुरेन्द्र बेदर्दी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “सच्चा प्यार” पूरी तरह से बनकर तैयार है और आगामी 3 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल “एस राज खोरठा वीडियो” पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की रिलीज दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर की जा रही है। इस पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म में दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।
सुरेन्द्र कुमार, जो पहले अपने म्यूजिक वीडियो से लोकप्रिय हुए, अब फिल्मों में भी अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहे हैं। दर्शक इन्हें अब बड़े पर्दे पर भी उतना ही पसंद कर रहे हैं।
फिल्म “सच्चा प्यार” में सुरेन्द्र कुमार, लिसा वर्मा, अमर मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, अभिषेक बेनजमीन, सूरज सिंह, संजय कयामत, नीलिमा, शशिभूषण, संतोष रॉय, लवली, अभिषेक, लाल बाबू, सम्राय सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
👉 फिल्म की मुख्य टीम
- निर्माता व निर्देशक: सुरेंद्र कुमार महतो
- लेखक: हेमंत कुमार
- कैमरामैन: संतोष राणा, अनिल रवानी
- गीतकार: हेमंत कुमार
- संगीतकार: आर्या शर्मा, टिंकू तूफान
- गायक: रवि राज, पुनीता प्रिया, खुशी कक्कड़
- लाइन प्रोड्यूसर: अभिषेक बैंजामिन
- असिस्टेंस डायरेक्टर: अविनाश गुप्ता गोलू
- पोस्ट प्रोडक्शन: रिया स्टूडियो, रांची
- बैकग्राउंड म्यूजिक: सौरव (मुंबई)
फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले से ही सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं और दर्शक बेसब्री से 3 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं।

✨ “सच्चा प्यार” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा पारिवारिक मनोरंजन है जिसमें हर दर्शक खुद को जोड़ पाएगा।