अर्पित तिवारी ग्रेटर नोएडा के नए भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर

अर्पित तिवारी को ग्रेटर नोएडा का नया भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अर्पित तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा भरोसेमंद और नए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के दाहिना हाथ माने जाते हैं। ग्रेटर नोएडा भाजपा मंडल एक ऐसा मंडल है जो कि गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मनोज भाटी के बाद यहां ब्राह्मण बिरादरी को मंडल अध्यक्ष के तौर पर जगह मिली है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति के उपरांत मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की घोषणा की गई है । जिला चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के तौर पर अर्पित तिवारी और वहीं दूसरी जिला प्रतिनिधि के तौर पर संजय चौहान को दायित्व प्रदान किए हैं। ग्रेटर नोएडा भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी और जिला प्रतिनिधि के तौर पर संजय चौहान के समर्थकों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

अर्पित तिवारी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा नाता रहा

नाम- अर्पित तिवारी
जन्म तिथि-24. September .1988
शिक्षा- MBA (HR,International Business)
व्यवसाय- Hr & IT कंसल्टिंग फर्म
इनके पिता जी  नरेश चंद्र तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फिरोजाबाद के स्वयं सेवक के शिशु मंदिर में अध्यापक थे ।
इनके दादा  नबाब सिंह तिवारी नंबरदार थे एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए जिले में जानें जाते थे । इन्होंने अपने बाबा जी एवं पिताजी जी से प्रेरणा लेकर 2006 में आरएसएस की प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
ये बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे ।  शाखा के गड शिक्षक रहे है।


इन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर से प्राप्त की ।इन्होंने कई कंपनियों में काम HR के रूप में काम किया।2016 में भाजपा आईटी सेल के में कार्य किया। 2018 में ग्रेटर नोएडा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व पार्टी ने दिया । इन्होंने ग्रेटर नोएडा में भाजपा को बूथ स्तर पर मज़बूत करने का कार्य किया । 2017 विधान सभा चुनाव,2019 लोकसभा चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं पार्टी के अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रही।आप हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में निपुण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×