दनकौर में एंबूलैंस पर हमला

एंबूलैंस
एंबूलैंस
एंबूलैंस-03
एंबूलैंस-03

जरूरी कागजात और एक ऑक्सीजन का सिलेंडर गायब

एंबूलैंस-02
एंबूलैंस-02
एंबूलैंस का शीशा तोड
एंबूलैंस का शीशा तोड

डा0 कृष्णवीर सिंह मलिक ने बताया कि एंबूलैंस का शीशा तोड कर जरूरी कागजात और ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर लिए जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है

Vision Live/Dankaur

थाना दनकौर कोतवाली के तहत कसबा में एंबूलैंस का शीशा तोड दिया गया है। एंबूलैंस से शीशा तोड कर जरूरी कागजात और एक ऑक्सीजन सिलेंडर  पर हाथ साफ कर दिया गया। यह घटना दनकौर कसबे में धनौरी रोड पर कृष्णा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर कसबा के धनौरी रोड पर कृष्णा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है। रात्रि के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर की एक एंबूलैंस बाहर खडी हुई थी। कुछ देर बाद जब एंबूलैंस के चालक ने आकर देखा तो पता चला कि एंबूलैंस की पीछे से शीशा टूटा हुआ पडा है। जब एंबूलैंस के अंदर देखा गया तो पता चला कि जरूरी कागजात और एक ऑक्सीजन का सिलेंडर गायब हो गए हैं।

एंबूलैंस-01
एंबूलैंस-01
एंबूलैंस-04
एंबूलैंस-04

चालक ने एंबूलैंस का शीशा तोड कर जरूरी कागजात और ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर लिए जाने की घटना की जानकारी कृष्णा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के चेयरमैन डा0 कृष्णवीर सिंह मलिक को दी। डा0 कृष्णवीर सिंह मलिक ने बताया कि एंबूलैंस का शीशा तोड कर जरूरी कागजात और ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर लिए जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate
<p>can't copy</p>
×