
– मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / YEIDA सिटी
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को गति देते हुए शुक्रवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। श्री कात्यायनी मेटल प्राइवेट लिमिटेड, कथुआ (जम्मू-कश्मीर) और यमुना प्राधिकरण के बीच 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर लेटर ऑफ इंटेंट (एल.ओ.आई.) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
यह समझौता YEIDA के सेक्टर-08 में लगभग 26 एकड़ भूमि पर वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए हुआ है, जो क्षेत्र में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देगा।
समझौते पर हस्ताक्षर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर.के. सिंह और श्री कात्यायनी मेटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि के बीच संपन्न हुए।
🔹 परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
स्थान: सेक्टर-08, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र
प्रस्तावित निवेश: ₹1000 करोड़+
परियोजना प्रकार: अत्याधुनिक वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क
लाभ: क्षेत्र में रोज़गार के नए अवसर, लॉजिस्टिक हब के रूप में YEIDA की नई पहचान
इस एमओयू के साथ यमुना प्राधिकरण लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक नया मुकाम स्थापित करने जा रहा है। परियोजना के पूरा होने से न सिर्फ ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे उत्तर भारत को लॉजिस्टिक नेटवर्किंग में मजबूती मिलेगी।
🔸 सीईओ आर.के. सिंह ने इसे ‘YEIDA क्षेत्र के लिए रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से मील का पत्थर’ बताया और कहा कि, “इस तरह की निवेश परियोजनाएं यमुना क्षेत्र को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब में बदलने की दिशा में बड़ा कदम हैं।”