डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गौतमबुद्धनगर में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा

बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला जज अल्लाह रहम, जिला जज अवनीश सक्सेना समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / गौतमबुद्धनगर 

एक तरफ जहां देश भर में हिंदू -मुस्लिम, छत्रपति शिवाजी- औरंगजेब, राणा सांगा, होली- जुमा जैसे एजेंडें चलाकर लगातार समाज में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के शो विंडो माने जाने वाले और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अमिट छाप स्थापित करने वाले गौतमबुद्धनगर में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला है। एशिया के प्रमुख इस शहर गौतमबुद्धनगर में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की ओर से एक खास पहल की गई है। रमजान के पाक महीने में रोजा इफ्तार कराए जाने की बड़ी फजीलत बताई गई है। जनपद गौतम बुद्ध नगर दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट और सचिव अजीत सिंह नागर एडवोकेट ने जिला कचहरी में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। रोजा इफ्तार की यह पहल पहली बार जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए प्रेमेंद्र भाटी ने की है। बारूम परिसर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय के पहले जिला जज अल्लाह रहम, जिला जज अवनीश सक्सेना, डीसीपी नोएडा  सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी, एड़ीजे संजय सिंह, सौरभ द्विवेदी, सिविल जज मयंक त्रिपाठी, एसीजेएम रवि सागर आदि न्यायाधिकारियों ने शिरकत की।

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर  के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने “विजन लाइव” को बताया कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन नोएडा गौतमबुद्धनगर में रमजान मुबारक के पाक महीने रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित किया गया है। रोजा इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला जज अल्लाह रहम, जिला जज अवनीश सक्सेना, डीसीपी नोएडा  सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी, एड़ीजे संजय सिंह, सौरभ द्विवेदी, सिविल जज मयंक त्रिपाठी, एसीजेएम रवि सागर आदि न्यायाधिकारियों के अलावा  जुल्फिकार , मुजमिल,नौशाद, रियासत ,इंशाद, शमशाद, फरीद एहमद, ,रिजवान ,अबरार ,यूनुस ,साजिद, शकील, आस मोहम्मद, एजाज, अरशद,उमर फारूक, बादशाह, शुजात ,कासिफ समेत करीब 500 अधिवक्ताओं  ने शिरकत करते हुए रोजा इफ्तार कार्यक्रम को यादगार बनाया है। उन्होंने बताया कि भारत गंगा जमुनी तहजीब का देश है। यहां ईद ,दीपावली और होली जैसे पर्वों को लोग आपसे सद्भाव के साथ मनाते आए हैं। रमजान का यह पाक महीना है, जिसकी बड़ी फजीलत बताई गई है। रोजा इफ्तार पार्टी जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर का  गंगा जमुनी तहजीब की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×