
🔴 SPECIAL STORY | Vision Live News
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में युवा नेतृत्व को नई कमान, एकता और हिस्सेदारी का बुलंद संदेश
मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ मथुरा-वृंदावन
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (1908) द्वारा इंजी० लक्खी सिंह को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर आयोजित समारोह में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर स्पष्ट संदेश दिए गए। गोवर्धन चौराहा स्थित होटल अभिनंदन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
🔎 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का स्पष्ट संदेश
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि समाज को मान-सम्मान दिलाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने “खंड-खंड गुर्जर को अखंड गुर्जर” बनाने का आह्वान करते हुए राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागीदारी नहीं मिलेगी तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० नचिकेत पटेल ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की धुरी है और प्रदेश भर में युवाओं को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
🗣 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य का संबोधन
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास संघर्ष, स्वाभिमान और संगठन का रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक समझ के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजी० लक्खी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा इकाई नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक लक्ष्य के लिए कार्य करना ही संगठन की असली ताकत है।
👤 नई नियुक्तियाँ और कार्यक्रम संचालन
इंजी० लक्खी सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष और पीतम सिंह को प्रदेश मंत्री सहित कई क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह नागर ने की तथा संचालन देवराज सिंह ने किया।
👥 प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, डॉ० मनोज कटारिया, सुखबीर सिंह आर्य, अमरजीत चौधरी, विरेन्द्र सिंह गुर्जर, कैप्टन पंचशील गुर्जर, नितिन गुर्जर, रतिराम नागर, बीरचंद्र गुर्जर, सहजराम सिंह गुर्जर, बाल स्वरूप सिंह, पीतम सिंह, कपिल मावई, कैलाश गुर्जर, रामवीर प्रधान, बलदेव प्रसाद, रवि गुर्जर, लोकमनि प्रधान, अभय गुर्जर, सत्यवीर सिंह प्रधान, ओमी प्रधान, ओमप्रकाश गुर्जर, मलखान सिंह प्रधान, जयपाल गुर्जर, कन्हैया बोहरे, अखेराम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
📌 व्यापक राजनीतिक संकेत
विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज कई क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभाता है। ऐसे में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का यह संगठनात्मक विस्तार और युवा नेतृत्व को आगे लाना भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

“विजन लाइव” का विश्लेषण
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की यह पहल न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर एक स्पष्ट और ठोस संदेश भी देती है।