विकसित भारत संकल्प यात्रा मारहरा और नगला बंजारा पहुंची 

मारहरा और नगला बंजारा में पहुंची
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
मारहरा और नगला बंजारा में पहुंची
मारहरा और नगला बंजारा में पहुंची

Vision Live/Greater Noida

विकसित भारत संकल्प यात्रा जेवर विधानसभा के ग्राम मारहरा और नगला बंजारा में पहुंची। इस मौके पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया और आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 09 वर्षों से गरीब और वंचितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। यही तो मोदी की गारंटी है कि जिन्हें कोई पूछता नहीं था, उन्हें आज सभी योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।  इस मौके पर ग्राम मारहरा और नगला बंजारा में जेवर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियों को भी जाना।  इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेवर अभय प्रताप सिंह और किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Translate »