जिम्स के पास बनाया रैन बसेरा

25 बेड का रैन बसेरा तैयार
25 बेड का रैन बसेरा तैयार

Vision Live/Greater Noida

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सर्दी को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पास 25 बेड का रैन बसेरा तैयार कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्कल साथ की तरफ से यह रैन बसेरा बनाया गया है। मरीज के साथ बड़ी संख्या में तीमारदार जिम्स आते हैं। इस रैन बसेरा के बनने से उनको ठहरने की बड़ी सुविधा हो गई है। रैन बसेरा में बिस्तर की भी व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जरूरत के हिसाब से और भी रैन बसेरा बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Translate »