
बिसरख धाम में गुरुदीक्षा समारोह का दिव्य समापन

बिसरख धाम ट्रस्ट ने सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया

मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ ग्रेटर नोएडा
बिसरख धाम, ग्रेटर नोएडा वेस्ट — रावण जन्मस्थली बिसरख धाम में रविवार 23 नवंबर 2025 को आयोजित गुरुदीक्षा एवं दीक्षा समारोह दिव्यता, पवित्रता और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मार्गशीर्ष माह के इस पावन अवसर पर बिसरख धाम अध्यात्म और गुरु–भक्ति का केंद्र बना रहा।

विद्या गौतम ने छोड़ा सांसारिक जीवन, अपनाया सन्यास — बनीं साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी महाराज
बनारस निवासी विद्या गौतम ने सांसारिक मोह-माया त्यागकर सन्यासी जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
अनन्तश्रीविभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने वैदिक विधि-विधान के साथ उनका पटाभिषेक, नामकरण और दीक्षा संस्कार पूर्ण कराया।

दीक्षा के बाद उनका आध्यात्मिक नाम हुआ —
साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी महाराज
पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी रहीं विद्या गौतम संस्कृत पत्रकारिता में पीएचडी कर रही हैं। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अवसाद और मानसिक तनाव को देखकर उन्हें गुरुजनों से आध्यात्मिक राह पर आने की प्रेरणा मिली।
साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी महाराज ने संकल्प व्यक्त किया—
“समाज को धर्म, संस्कृति और ध्यान–योग के मार्ग पर लाकर अवसाद मुक्त करने में अपना जीवन समर्पित करूंगी।”

संतजनों के प्रेरणादायक उद्बोधन
श्री आचार्य अशोकानंद जी महाराज
“गुरु–शिष्य परंपरा सनातन धर्म की आत्मा है। साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी का सन्यास ग्रहण समाज के लिए जागृति और त्याग का संदेश है। यह सनातन की प्रतिष्ठा का शुभ क्षण है।”

श्री स्वामी राजेशानंद योगेश्वर गिरी जी महाराज
“सन्यास आत्मा की यात्रा है। आज दीक्षा समारोह में जो आध्यात्मिक ऊर्जा देखी गई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।”

श्री साध्वी पूर्णिमा गिरी
“एक स्त्री का अध्यात्म की राह चुनना समाज की अनेक पीढ़ियों को प्रकाश देता है। साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी की दीक्षा सनातन में नई दिशा जोड़ती है।”
समारोह का दिव्य माहौल
सुबह 10 बजे अतिथि स्वागत से प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम संतों के आशीर्वाद, वैदिक मंत्रोच्चार और अध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ आगे बढ़ा। दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का दिव्य समापन हुआ।

उपस्थित गणमान्यजन —
उपस्थित रहे:
श्री आचार्य अशोकानंद जी महाराज, श्री स्वामी राजेशानंद योगेश्वर गिरी जी महाराज, श्री साध्वी पूर्णिमा गिरी, श्री साध्वी विद्यानंद सरस्वती गिरी महाराज, रामवीर शर्मा, नरेंद्र भाटी, नरेश भाटी, अनिरुद्ध गांगुली, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, देवेंद्र नागर (दुजाना), पं. सुशील पांडे, पं. कृष्ण भारद्वाज, दीपांशु शर्मा, अमर त्यागी, संजय जैन, संजय भाटी, हरेंद्र चैंपियन, इंद्रपाल भाटी, विनोद कुमार, सुधा गांगुली, सुनीता नागर, गुड्डी आर्य (एडवोकेट), रागनी सिंह, सरिता सती, प्रीति अग्रवाल, क्षमा शर्मा, प्रियंका त्यागी।